AMN. किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, यह किस्त अगले महीने जारी होने की संभावना है। हालांकि, बड़ी संख्या में किसानों की यह किस्त फंस सकती है.
आज हम आपको उन किसानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी योजना की 22वीं किस्त फंस सकती है। जो किसान तय समय के अंदर ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन नहीं कराएंगे, उनकी किस्त अटक जाएगी. वहीं, जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प नहीं है, उनकी 22वीं किस्त भी अटक सकती है।
किस्त जारी होने से पहले आपको ये काम निपटा लेने चाहिए. आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में छह हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है. अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
PC:पंजाबकेसरी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


