AMN. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बाद अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) भी टूटने की कगार पर है।
शिवसेना (यूबीटी) में विभाजन की अटकलें आज तेज हो गई हैं क्योंकि पार्टी द्वारा बुलाई गई सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक में छह सांसद नहीं पहुंचे। खबरों के मुताबिक, बागी शिव सेना (यूबीटी) सांसदों का एक समूह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।
खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव गुट ने दिल्ली में अपने सभी नौ सांसदों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में पार्टी के छह सांसद शामिल नहीं हुए. बैठक में शामिल नहीं होने पर पार्टी ने 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और पार्टी के एकमात्र राज्यसभा सांसद संजय राउत शामिल हुए।
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


