AMN. सुप्रीम कोर्ट ने आज NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर सुनवाई की है. इस मामले में देश की शीर्ष अदालत ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ (एनटीए) को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने इस घटना को युवाओं के लिए बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जो हुआ वह बेहद दुखद है, युवाओं को इस तरह निराश नहीं किया जा सकता. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने एनटीए को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने पहले के पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं सीखा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में कोर्ट ने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में जवाबदेही तय नहीं होगी, ये घटनाएं नहीं रुकेंगी. यूपीएससी में ऐसी समस्या नहीं आई। एनटीए को उनसे सीखने की जरूरत है।
इस दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने शिक्षा मंत्रालय से NEET-UG परीक्षाओं की स्क्रूटनी प्रक्रिया का विवरण मांगा है. एनटीए ने कोर्ट को बताया कि पेपर लीक के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा सुधार किए गए हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हम युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर हैं. 21 जून को होने वाले NEET-UG री-टेस्ट के लिए कुछ नए तरीके अपनाए गए हैं.
NEET परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी
आपको बता दें कि देशभर में NEET-UG परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी. 7 मई की शाम को पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा की गई. अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी.
पीसी: ब्रिटानिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
