क्रिकेट
oi-Naveen Sharma
Updated: Wednesday, January 21, 2026, 17:14 [IST]
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही माहौल बेहद रोमांचक हो गया है। इस मेगा इवेंट से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आई है जो क्रिकेट के समीकरण पलक झपकते ही बदल सकती है। अगर बांग्लादेश की टीम मौजूदा हालातों या किसी वजह से इस महासंग्राम का हिस्सा नहीं बनती है, तो ICC टूर्नामेंट को 19 टीमों के साथ आगे बढ़ाने पर मजबूर हो जाएगा। हालांकि, ऐसे में रिप्लेसमेंट का मौका भी होगा, लेकिन अगर 19 टीमें ही रहती हैं, तो एक धांसू संयोग देखने को मिलेगा।
इस स्थिति में ग्रुप C की टीमों को वो फायदा होगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। बांग्लादेश के साथ मौजूद इन टीमों की तो मानो लॉटरी ही लग जाएगी। चार टीमों की किस्मत रातोंरात चमक जाएगी।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम टूर्नामेंट के शेड्यूल जारी होने के बाद नाम वापस लेती है और उसकी जगह कोई दूसरी टीम रिप्लेस नहीं की जाती, तो उस टीम के सभी मैचों को ‘वॉकओवर’ माना जाता है। इसका सीधा मतलब यह है कि विपक्षी टीम को बिना खेले ही 2 अंक और बेहतरीन नेट रन रेट मिल जाता है।
ग्रुप C में होगा अंकों का धमाका?
बांग्लादेश ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ है। अगर बांग्लादेश हटता है या उसे बाहर कर दिया जाता है, तो इन चारों टीमों को टूर्नामेंट की पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही तालिका में 2-2 अंक मिल जाएंगे। यह ग्रुप C की भिड़ंत को और भी रोमांचक बना देगा।
नेपाल और इटली के लिए ‘वरदान’
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा नेपाल और इटली जैसी छोटी टीमों को होगा। आमतौर पर इन टीमों के लिए ग्रुप स्टेज पार करना मुश्किल होता है, लेकिन 2 अंक पहले से जेब में होने के बाद इन्हें सुपर-8 में जाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होगी। दो उलटफेर में ये छोटी टीमें कमाल कर सकती हैं।
क्या 19 टीमों के साथ होगा वर्ल्ड कप?
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर 20वीं टीम को अचानक शामिल करना मुश्किल होता है (वीजा और लॉजिस्टिक्स के कारण)। ऐसे में आईसीसी 19 टीमों के साथ टूर्नामेंट आगे बढ़ा सकती है, जो ग्रुप C की अन्य टीमों के लिए अगले चरण की राह और आसान कर देगा।
ये भी पढ़ें:
20 नहीं, अब सिर्फ 19 टीमें ही भिड़ेंगी? बांग्लादेश की जिद ने ICC को उकसाया, बन सकता है सबसे अजीब इतिहास
आधी रात को होटल रूम में बुलाया और फिर किया काण्ड! क्रिकेटर पर लगा घिनौना आरोप, मैदान से ही हुआ था गिरफ्तार
सिर्फ 7 दिन में डोला किंग कोहली का सिंहासन, ICC रैंकिंग में मची खलबली, रोहित-अय्यर सबको बड़ा झटका
बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान ने लगाया अड़ंगा, खतरे में टी20 वर्ल्ड कप, दोनों मुस्लिम मुल्क आए एक साथ
बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, वर्ल्ड कप छोड़ने का दिया बड़ा संकेत, जानें क्या कह दिया
T20 World Cup से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, मैच विनर की वापसी? पाकिस्तान में मची खलबली!
मोहसिन-मुनीर के चंगुल में फंसा बांग्लादेश, पाकिस्तान की बात मान हुआ बर्बाद, देश में हो सकता है क्रिकेट खत्म
T20 World Cup से बाहर हो जाएगा बांग्लादेश? ICC ने दिया आखिरी अल्टीमेटम, इस टीम की हो सकती है एंट्री!
‘हर हिन्दू करे 4 बच्चे पैदा’, बागेश्वर धाम वाले Dhirendra Shastri का नया फार्मूला, जाति-धर्म पर भी कही बड़ी बात
Sunita Williams Retirement: सुनीता विलियम्स ने छोड़ी अंतरिक्ष की दुनिया, 27 साल बाद NASA से हुईं रिटायर
Border 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
Akshay Kumar Controversy: फिल्म सेट पर शुरू हुआ था 13 साल बड़ी एक्ट्रेस संग अफेयर, टिफिन लेकर मिलने आती थीं!
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


