तमिलनाडु: सरकार बनाने के लिए विजय का समर्थन करेगी कांग्रेस, लिया गया ये फैसला

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
तमिलनाडु: सरकार बनाने के लिए विजय का समर्थन करेगी कांग्रेस, लिया गया ये फैसला

AMN. दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी राज्य में 108 विधानसभा सीटें जीतने में सफल रही है. अब उसे बहुमत के लिए सिर्फ 10 सीटें चाहिए. विजय ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. दूसरी ओर, दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का फैसला किया है।

सूत्रों के मुताबिक, विजय को समर्थन देने का फैसला मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की तदर्थ बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली से भी कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने कहा कि तमिलनाडु का जनादेश धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है और पार्टी किसी भी हालत में भारतीय जनता पार्टी या उसके सहयोगियों को सत्ता में नहीं आने देना चाहती.

कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं

आपको बता दें कि इससे पहले विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था. विजय की पार्टी टीवीके ने 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं और बहुमत के लिए 10 और विधायकों की जरूरत है। इस चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं पीएमके के पास 4 विधायक हैं. सीपीआई और सीपीआई (एम) ने 2-2 सीटें जीती हैं। डीएमके ने 59 सीटें और एआईएडीएमके ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है.

पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version