
विषय सूची
- एकता हमारी सामूहिक ताकत: तारिक रहमान का एकता का संदेश
- चुनावी आंकड़े: बीएनपी की प्रचंड जीत और सत्ता का समीकरण
Bangladesh Tarique Rahman: बांग्लादेश की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात करते हुए बीएनपी (BNP) चेयरमैन तारिक रहमान ने हुंकार भरी है। अपनी ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने कहा, “यह जीत सिर्फ किसी पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे बांग्लादेश की है। यह लोकतंत्र की जीत है और उन लोगों की जीत है जिन्होंने संघर्ष किया है। आज से हम सभी एक स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, जहां हमें अपनी आजादी और अधिकारों का असली अर्थ पुनः प्राप्त हुआ है।” उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए सचेत किया कि देश को दोबारा तानाशाही की बेड़ियों में जाने से रोकने के लिए एकजुटता ही एकमात्र रास्ता है।
एकता हमारी सामूहिक ताकत है, जबकि बंटवारा हमारी कमजोरी : तारिक रहमान
लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए तारिक रहमान ने कहा कि एक स्वस्थ राजनीतिक व्यवस्था में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी लोकतांत्रिक दलों से अपील की कि राष्ट्र निर्माण के लिए उनके विचार और दृष्टिकोण बेहद मूल्यवान हैं। रहमान ने स्पष्ट किया, “भले ही हमारी राय और अतीत अलग-अलग हों, लेकिन राष्ट्रहित के लिए हमें एक मंच पर आना ही होगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जबकि आपसी मतभेद हमें कमजोर बनाएंगे।” उनका यह संदेश देश में स्थिरता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#WATCH | Dhaka, Bangladesh: BNP chairman Tarique Rahman says, “This victory belongs to Bangladesh. This victory belongs to democracy. This victory belongs to the people. From today, we are all free, with the true essence of freedom and rights restored. I congratulate the people… pic.twitter.com/wTeoZpHKic
— ANI (@ANI) February 14, 2026
बीएनपी ने 297 सीट में से 209 सीट हासिल
निर्वाचन आयोग (ईसी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीएनपी ने 297 सीटों में से 209 पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में कुल 59.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। बीएनपी के शीर्ष नेता तारिक रहमान अब अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस की जगह लेंगे। यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई तल्खी के बीच रहमान की ताजपोशी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में सात महिलाएं भी विजयी हुई हैं, जिनमें से अधिकतर बीएनपी की सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव: सोमवार को PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, नई कैबिनेट भी संभालेगी कार्यभार
बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप
बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद
The post ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, बांग्लादेश का PM बनने से पहले तारिक रहमान ने कट्टरपंथियों को दी चेतावनी appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
