AMN. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब एलपीजी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज एक्स के जरिए इस संबंध में बड़ी बात कही है.
खड़गे ने एक्स के जरिए कहा कि जब देश भारी संकट से जूझ रहा है तो प्रधानमंत्री मोदी चुनावी दौरों में व्यस्त हैं. देशभर में एलपीजी की भारी कमी है और लोग कतारों में खड़े हैं.
भाजपा की विफलता का खामियाजा कई छोटे-बड़े उद्योग भुगतने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है. सिर्फ झूठे दावे हैं. कूटनीति की विफलता एक गंभीर मुद्दा है और ऊर्जा प्रबंधन की विफलता का परिणाम आज देश के 140 करोड़ लोग भुगत रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में आगे तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी, बहुत हो गई ‘मन की बात’, कृपया संसद में आएं और ‘मुद्दे पर बात करें.’
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट) खड़गे। पीएम मोदी (टी) हिंदी समाचार (टी) एलपीजी (टी) नवीनतम हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


