AMN. केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया और तीन मुख्य विधेयक – संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए। इन पर आज शाम वोटिंग होगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ी बात कही है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहला सच तो ये है कि ये महिलाओं से जुड़ा बिल नहीं है. इसका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है. ये भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल का मकसद जाति जनगणना को दरकिनार करना है. यह विधेयक ओबीसी, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को नजरअंदाज करता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इन बिलों को विपक्ष के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है.
पीसी:नेशनलहेराल्डइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


