सावधान! पैरों का दर्द और सूजन हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरनाक संकेत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
सावधान! पैरों का दर्द और सूजन हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरनाक संकेत
पैरों में सूजन और दर्द High Cholesterol के बड़े संकेत, न करें नजरअंदाज

क्या आपके पैरों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं? सूजन, पांव जमीन पर रखने में तेज दर्द, पैरों का अचानक ठंडा पड़ना, सुन्नपन, खड़े होने और बैठने में तकलीफ होना। इस तरह के लक्षणों को जरा-भा इग्नोर न करें। वैसे ये लक्षण शरीर में तेजी से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से देखने को मिलते हैं।

खून में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रोल एक ऐसा फैट होता है कि जो हमारी बॉडी के लिए जरुरी है। इसका खून में पर्याप्त लेवल ही हमारे शरीर के लिए जरुरी है, हालांकि, इसकी मात्रा यदि खून में ज्यादा हो जाए, तो ये हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसके अलावा, कई संकेत हमारे शरीर में दिखने लगते हैं। ऐसे में समय रहते इसका इलाज करवाना और डॉक्टरी जांच बेहद जरुरी है।

कोलेस्ट्रॉल के डिपॉजिट होने से ब्लॉकेज का खतरा

दरअसर, हार्ट में कोलेस्ट्रॉल के डिपॉजिट होने से ब्लॉकेज का खतरा बढ़ने लगता है और यही हार्ट अटैक का कारण बनता है। कई बार लोगों को हार्ट अटैक आने के बाद ही कोलेस्ट्रॉल हाई होने का पता चलता है, तब तक काफी देर चुकी होती है। ऐसे में कैसे इसके लक्षण पहचाने? आपको बताते हैं-

अचानक हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना

यदि आपके हाथ-पैर अचानक से ज्यादा ठंडे पड़ जाते हैं और ये दिक्कत हमेशा बॉडी में रहती है, तो बिना समय गवाएं, सबसे पहले आप कोलेस्ट्रॉल चेक कराएं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। वहीं, ब्लड में LDL कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, तो यह धमनियों में जमा होकर प्लान बना सकते हैं, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है। फिर हाथ-पैरों में पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है।

पैरों की स्किन का रंग बदलना

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से पैरों की स्किन का कलर में आपको बदलाव नजर आएगा। आपको पैरों की स्किन का रंग थोड़ा सफेद सा दिखने लगे, तो समझ जाएं कि ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। स्किन की रंगत में बदलाव दिखें, तो पैरों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है।

अगर आपके पैरों में भी कोलेस्ट्रॉल जमने लगे, तो चलते-चलते पैरों में कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर पैरेम की स्पीड बढ़ने लगे, तो तेज दर्द उठने लगे, तो ये भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं। जिससे पैरों की ट्यूब में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है।

कैसे नियंत्रित करें हाई कोलेस्ट्रॉल?

लहसुन

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ़ रही है, तो आप इसे कम करने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। नियमित रुप से सुबह-शाम लहसुन का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन सबसे फायदेमंद है।

नींबू

वजन कम करने के लिए नींबू सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में काफी प्रभावशाली है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो नियमित तौर पर खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

मेथी

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी बेहद ही फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले गुण कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही आपके वेट लॉस में भी फायदेमंद है।

मछली का तेल

कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए आप मछली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *