बच्चों की स्ट्रीट फूड वाली जिद से हैं परेशान? सेहतमंद चाइनीज का है अब आसान समाधान! घर पर ही बनाएं बाजार जैसी टेस्टी सोया सॉस, जिससे चाउमीन, मंचूरियन और फ्राइड राइस का स्वाद हो जाएगा दोगुना। सोया सॉस दरअसल एक पॉपुलर एशियन मसाला है, जो सोयाबीन को फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इसका गहरा और रिच स्वाद हर डिश में जान फूंक देता है। इसे सोयाबीन, पानी, गेंहू, नमक और एक खास फंगस की मदद से बनाया जाता है। भले ही इसे बनाने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन यकीन मानिए, इसमें मेहनत बिल्कुल भी नहीं है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका।
सोया सॉस बनाने की सामग्री
सोयाबीन- 4 कप
गेंहू का आटा- 4 कप
पानी- सोयाबीन भिगोने के लिए 18 कप + ब्राइन के लिए 16 कप
नमक- 3 और आधा कप, समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट
कोजी स्टार्टर- पैकेट के निर्देशानुसार (ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध)
सोया सॉस की आसान विधि
सबसे पहले 4 कप सोयाबीन को अच्छे से धोकर छान लें। अब एक बड़े बर्तन में 18 कप पानी लें और सोयाबीन को उसमें 24 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। इस दौरान सोयाबीन फूलकर अपने आकार से दोगुने हो जाएंगे।
अब भीगे हुए सोयाबीन का अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसके बाद बर्तन में सोयाबीन को बिना ढके, मीडियम-हाई आंच पर 4 से 5 घंटे तक अच्छी तरह पकाएं।
अगर आप समय बचाना चाहते हैं, तो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुकर में सोयाबीन के साथ 1 कप पानी डालें, ढक्कन लगाएं और तेज आंच पर 20 मिनट तक पका लें।
जब सोयाबीन अच्छी तरह पक जाए, तो फूड प्रोसेसर या खल-बट्टे की मदद से इसे पीसकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस सोयाबीन के पेस्ट में 4 कप गेहूं का आटा मिलाएं। इसे अच्छे से गूंथ लें ताकि सोयाबीन और आटा आपस में पूरी तरह घुल-मिल जाएं।
ध्यान रहे, इस दौरान ऊपर से बिल्कुल भी पानी नहीं मिलाना है। आटे को बस इतना गूंथना है कि यह एक सख्त डो (लोई) के रूप में तैयार हो जाए।
कोजी एक खास बैक्टीरियल कल्चर है, जिसका साइंटिफिक नाम Aspergillus oryzae है। यह सोयाबीन के पेस्ट को फर्मेंट करने में मुख्य भूमिका निभाता है।
सोया सॉस का फर्मेंटेशन है एक लंबा प्रोसेस
इसके बाद तैयार मिश्रण को 3 इंच गहरी स्टील या कांच की ट्रे में 2 इंच की परत के रूप में बराबर फैला दें। अब इस मिश्रण को 2 से 3 इंच की दूरी पर छोटे-छोटे ब्लॉक्स में काट कर अलग कर लें।
अब इस ट्रे को किसी गर्म और नमी वाली जगह पर 2 दिनों के लिए बिना हिलाए रख दें। फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू होते ही इसमें से खास महक आने लगेगी, इसलिए ट्रे को ऐसी जगह रखें जहां इस गंध से कोई परेशानी न हो।
अब 16 कप पानी में 3 और आधा कप समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट मिलाएं। इस पानी को तब तक गर्म करें जब तक नमक पूरी तरह घुल न जाए (इसे ब्राइन कहते हैं)।
इसके बाद, सूखे हुए सोया ब्लॉक्स को एक बड़े जार में डालें और ऊपर से तैयार ब्राइन (नमक का पानी) डाल दें। जार में ऊपर थोड़ी जगह जरूर खाली छोड़ें ताकि इसे आसानी से चलाया जा सके।
कई हफ्तों तक करें स्टोर
जार को किसी सुरक्षित, गर्म और नमी वाली जगह पर रख दें जहां कोई इसे बार-बार न हिलाए। पहले हफ्ते में रोज एक बार और इसके बाद अगले 6 से 12 महीने तक हफ्ते में एक बार इसे लंबे चम्मच से चलाना है।
फर्मेंटेशन प्रक्रिया के कारण इससे तेज गंध आ सकती है, इसलिए जार को अच्छे से ढककर रखें। धीरे-धीरे इसका रंग गहरा होने लगेगा और यह बिल्कुल बाजार जैसी सोया सॉस की तरह दिखने लगेगी।
याद रखें, जितनी लंबी फर्मेंटेशन प्रक्रिया होगी, सोया सॉस का स्वाद उतना ही बेहतरीन और तेज होगा। 6 महीने के बाद आप इसे छान सकते हैं, तब तक इसका रंग गहरा और स्वाद दमदार हो जाएगा। इसे आप पूरे 12 महीने तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
अब इसे मलमल के साफ कपड़े से छान लें और बचे हुए ठोस हिस्से को चम्मच से दबाकर सारा रस निचोड़ लें।
तैयार लिक्विड को मीडियम-हाई आंच पर 79 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए गर्म करें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे एक साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


