AMN. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आज का दिन खास बन गया है. उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारतीय वायु सेना स्टेशन से देश के पहले स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ को उड़ाकर एक नया इतिहास रचा है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं, जिन्होंने लड़ाकू हेलीकॉप्टर में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने विमान के जरिए पोकरण के आसमान से भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ के अभ्यास स्थल का निरीक्षण किया.
आपको बता दें कि प्रचंड देश का पहला पूर्णतः स्वदेश निर्मित मल्टी-रोल लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। हेलीकॉप्टर को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है, जिसे 3 अक्टूबर 2022 को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


