यूनियन कैबिनेट: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान समेत ये नेता हो सकते हैं…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
यूनियन कैबिनेट: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान समेत ये नेता हो सकते हैं...
यूनियन कैबिनेट: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान समेत ये नेता हो सकते हैं...

AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है और उनके बाद गृह मंत्री शाह ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कैबिनेट में बदलाव हो सकता है. इसे लेकर अभी तारीख या नाम स्पष्ट नहीं है, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार की ओर से कई मंत्रियों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं.

इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी बताया जा रहा है. चर्चाओं में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने नई टीम का ऐलान कर दिया है. मिशन-2027 के चलते प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ा दिया गया है. प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कुल छह पद बढ़ाये गये हैं. नई टीम में 60 फीसदी नए चेहरे शामिल किए गए हैं.

खबरों की मानें तो केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव हो सकते हैं. एक न्यूज रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है. वहीं, अन्य विभागों में मंत्री हरदीप पुरी की जगह किसी सिख या पंजाब से नेता को भी लाया जा सकता है. खास बात यह है कि पेपर लीक को लेकर प्रधान को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग भी बदले जा सकते हैं. लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को बड़ा पद दिया जा सकता है. वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें हैं. फिलहाल इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीएमसी छोड़ने वाले सुखेंदु शेखर रे को भी शामिल किया जा सकता है.

पीसी- आज तक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *