AMN. शास्त्रों में शनि प्रदोष व्रत का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। साल 2026 में जून महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 27 जून, शनिवार को पड़ रहा है इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा, सबसे खास बात ये है कि ये ज्येष्ठ महीने में आएगा। इस दिन व्रत और पूजा करने से पहले कुछ जरूरी नियम जान लें।
शनि प्रदोष व्रत का शुभ समय
प्रदोष व्रत हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 27 जून को सुबह 10.22 बजे शुरू होगी और 28 जून को सुबह 12.43 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल के अनुसार यह व्रत 27 जून को ही रखा जाएगा। पूजा का शुभ समय शाम 7:04 बजे से रात 9:06 बजे तक रहेगा.
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
पूजा के दौरान सबसे पहले शुद्ध जल और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद पंचामृत अर्पित करें। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन चढ़ाएं। अंत में दीपक और धूप जलाएं और 108 बार ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई यह सामग्री भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा गन्ने के रस, शहद और संभव हो तो गाय के कच्चे दूध से भी अभिषेक किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
-शिवलिंग पर हल्दी, सिन्दूर और तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं।
बेलपत्र हमेशा ताजा और साफ होना चाहिए।
प्रदोष काल में पूजा जल्दबाजी में न करके पूरे मन से करें।
तामसिक भोजन, शराब और मांसाहारी भोजन से दूरी बनाए रखें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


