AMN. भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार है. टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. इस सीरीज के दोनों टेस्ट मैच 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होंगे, जिससे यह दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण सीरीज बन जाएगी।
अगर शुबमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 157 रन बना लेते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. पंजाब का यह बल्लेबाज इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे है, उन्होंने 73 पारियों में 43.07 की औसत से 2843 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत 71 पारियों में 2780 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उनके बाद भारत के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (69 पारियों में 2716 रन) और विराट कोहली (79 पारियों में 2617 रन) हैं।
पीसी-जनसत्ता
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


