AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बांग्लादेश के हसन महमूद ने डेब्यू मैच में ही झटके 6 विकेट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बांग्लादेश के हसन महमूद ने डेब्यू मैच में ही झटके 6 विकेट
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बांग्लादेश के हसन महमूद ने डेब्यू मैच में ही झटके 6 विकेट

AMN. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 53 ओवर के खेल तक ही सीमित रह गई थी. कंगारू टीम पहली पारी में 198 रन ही बना सकी. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे कम स्कोर है. तेज गेंदबाज हसन महमूद की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक नहीं सके, जिन्होंने ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ समेत 6 बल्लेबाजों को आउट किया.

ये एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया

ऑस्ट्रेलिया ने महज 198 रन के स्कोर पर ऑलआउट होकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है, और पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए डार्विन में कंगारुओं का भी सबसे कम स्कोर है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर 217 रन था, जो उसने 2017 में खेले गए टेस्ट मैच में बनाया था. इसी मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 244 रन पर ढेर हो गई थी. डार्विन मैदान में खेला जा रहा टेस्ट 26 साल के हसन महमूद का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच है. अपने पहले ही मैच में उन्होंने घातक गेंदबाजी की और 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए.

pc-cricinfo.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *