राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी आज, स्थिति हुई साफ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी आज, स्थिति हुई साफ
राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी आज, स्थिति हुई साफ

AMN. राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव अब नजदीक आ गए हैं. हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही किया जाएगा, आज स्वायत्त शासन विभाग ने इन चुनावों को लेकर शहरी निकायों के प्रमुखों के लिए लॉटरी निकाली है. राज्य में कुल 309 शहरी निकाय हैं, जिनमें से 10 नगर निगमों में महापौर, 51 नगर परिषदों के अध्यक्ष और 248 नगर निगमों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है।

लॉटरी निकाली गई

लॉटरी निकालने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जो सीटें 2014 और 2019 में आरक्षित थीं, उन्हें इस बार आरक्षण सूची से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद बाकी सीटों पर एससी और एसटी की जनसंख्या के आंकड़े घटते क्रम में सूचीबद्ध किए गए हैं यानी सबसे ज्यादा आबादी वाली सीट पहले आती है.

जयपुर संभाग की सूची आई

जयपुर संभाग में कठूमर, बड़ौदामेव, जमवारामगढ़, सिकराय, कानोता, भांडारेज, मनोहरपुर, कानोता, टपूकड़ा, मांढण, बस्सी, धोद, बुहाना, जमवारामगढ़ को एससी के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें से बस्सी, बड़ौदामेव, कठूमर और भंडारेज नगर पालिकाएं एससी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

जोधपुर संभाग

जोधपुर संभाग में सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंडार, सिणधरी, मथानिया, धोरीमन्ना, सोजत रोड, समदड़ी, तिवाड़ी, बाप अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें से मथानिया, धोरीमन्ना, बाप को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

पीसी-फेसबुक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *