ज्ञानपीठ विजेता विनोद कुमार शुक्ल अस्वस्थ, एम्स में भर्ती
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ साहित्यकार को दो दिसंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
their बेटे, शाश्वत शुक्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले अक्टूबर माह में भी विनोद कुमार शुक्ल को सांस लेने में तकलीफ के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वे घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
हालांकि, मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने “नौकर की कमीज”, “खिलेगा तो देखेंगे”, “दीवार में एक खिड़की रहती थी” और “एक चुप्पी जगह” जैसे कई चर्चित उपन्यासों की रचना की है। हाल ही में उन्हें 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 21 नवंबर को रायपुर स्थित उनके निवास पर आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


