चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा, कई लोगों की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा, कई लोगों की मौत

AMN. विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. हिंसा में कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों ही हिंसा के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बीरभूम, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, नादिया और बांकुरा समेत कई जिलों से झड़प, तोड़फोड़ और कुछ मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक, हावड़ा के उदयनारायणपुर में जीत का जश्न मनाकर घर लौटते समय कथित तौर पर हमले के बाद बीजेपी समर्थक यादव बार (48) की मौत हो गई।

मंगलवार शाम न्यू टाउन में तथाकथित विजय जुलूस के दौरान कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई से बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत की भी खबर आई है. कोलकाता के बेलियाघाटा में गंभीर रूप से घायल पाए जाने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता बिस्वजीत पटनायक की कथित तौर पर मौत हो गई है। टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ की भी खबरें आई हैं. वहीं चुनाव नतीजों के बाद सीएम ममता बनर्जी अपने पद से इस्तीफा न देने के फैसले पर अड़ी हुई हैं.

PC:thewirehindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version