लकड़ी काटते वक्त करंट का कहर, हुई एक की दर्दनाक मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
जलावन काटने के दौरान करंट से हुई मौत

बिजली का कहर: दो अलग-अलग घटनाओं में ई-रिक्शा चालक और जलावन काट रहा व्यक्ति की करंट से मौत

सोनवर्षाराज/सौरबाजार: बिजली की लापरवाही ने एक बार फिर दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोनवर्षाराज के गड़सार बहियार में जलावन काट रहे एक व्यक्ति की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं सौरबाजार में ई-रिक्शा चार्ज कर रहे एक चालक की करंट लगने से जान चली गई।

सोनवर्षाराज में हादसा:
मिली जानकारी के अनुसार, सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के गड़सार बहियार में मोकमा पंचायत के वार्ड 10 निवासी देवनारायण पोद्दार का पुत्र अनिल पोद्दार (45) जलावन काटने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में अनिल को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि मात्र 10 फीट ऊपर से गुजर रहे तार के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर बसनही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सौरबाजार में ई-रिक्शा चालक की मौत:
वहीं, सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत स्थित भवटिया गांव में विजया दशमी के दिन शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा चालक विष्णुदेव पंडित की बिजली करंट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विष्णुदेव पंडित अपने ई-रिक्शा को चार्ज में लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। इसी दौरान उसके पुत्र मनोज पंडित भी उसके संपर्क में आ गया। विष्णुदेव पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक अस्पताल सौरबाजार लाया, जहां डॉक्टरों ने विष्णुदेव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डिस्क्लेमर: यह अवेयर मीडिया न्यूज़ समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है। इसे अवेयर मीडिया न्यूज़ डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है।

The post जलावन काटने के दौरान करंट से हुई मौत appeared first on Aware Media.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version