AMN. आज देश में बड़ी संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कार्ड को लेकर एक नई और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर यह है कि देश में एलईडी लाइट वाले क्रेडिट कार्ड लॉन्च हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे CheQ और AU Small Finance Bank ने मिलकर लॉन्च किया है। यह देश का पहला एलईडी-संचालित सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड की खासियत इसका टैप-टू-पे एलईडी फीचर है, जिसके तहत भुगतान के लिए कार्ड टैप करने पर एलईडी लाइट जल उठेगी।
CheQ और AU Small Finance Bank के इस कदम से भुगतान अनुभव अधिक इंटरैक्टिव और सुरक्षित हो गया है। इस कार्ड में UPI सपोर्ट भी दिया गया है. यूजर अपने RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करके आसानी से पेमेंट कर सकता है। इस कार्ड के लिए 28 अप्रैल 2026 से CheQ ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
पीसी: लाइवमिंट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)क्रेडिट कार्ड(टी)एलईडी लाइट(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


