AMN. व्हाट्सएप का इस्तेमाल देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कई मायनों में लोगों के लिए उपयोगी है। इसमें समय-समय पर कई फीचर्स आते रहते हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप के एक ऐसे फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको अनजान कॉल से मुक्ति दिलाएगा।
आपको बस व्हाट्सएप के इस फीचर को ऑन करना होगा। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको WhatsApp ओपन करना होगा और ऊपर दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स सेक्शन में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें। अब प्राइवेसी सेक्शन में कॉल्स विकल्प चुनें।
इसके बाद आपको साइलेंस अननोन कॉलर्स के सामने टॉगल ऑन करना होगा। इसे ऑन करने के बाद फोन पर अनजान नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल तेज आवाज में नहीं बजेंगी। आप इस फीचर को आज ही ऑन कर लें.
पीसी:फोर्ब्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
