AMN. सर्दी के मौसम में लोगों को सेहत के साथ-साथ बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बालों में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है. इसके लिए दही बहुत उपयोगी है.
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड सिर की गहराई से सफाई करने में उपयोगी होता है। दही का हेयर मास्क आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इसके लिए दही और नींबू का हेयर मास्क बनाएं। नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है, जो स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने में उपयोगी होता है। यह फंगल संक्रमण को रोकने में सहायक है। यह मास्क स्कैल्प का चिपचिपापन दूर करने में भी मददगार है।
इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है. एक कप ताज़ा दही और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। 30 मिनट बाद इसे हल्के शैम्पू से धो लें।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


