AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका के बीच जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये, डीजल 100.92 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये, डीजल 98.80 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये, डीजल 95.55 रुपये
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये, डीजल 104.40 रुपये
पिछले महीने दोनों ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई थी
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर सुबह दोनों ईंधन की कीमतें अपडेट की जाती हैं। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण सरकारी तेल कंपनियों को पिछले महीने चार महीने बाद दोनों ईंधन के दाम में बढ़ोतरी करनी पड़ी थी. एक बार फिर दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


