जयपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इंडिया अलायंस की बैठक में दिए गए भाषण पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि इंडिया एलायंस की बैठक में राहुल गांधी द्वारा दिया गया भाषण न केवल विपक्षी दलों को एकजुट करने का संदेश था, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के संबंध में एक स्पष्ट चेतावनी भी थी.
उन्होंने विपक्षी एकता का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब विपक्षी दलों का रवैया आपस में लड़ने का नहीं होना चाहिए. उनका मानना है कि देश के लोगों में व्यापक गुस्सा है और असली समस्या आरएसएस द्वारा संस्थानों पर किया जा रहा नियंत्रण है. मैं राहुल गांधी के इन विचारों से पूरी तरह सहमत हूं.
अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने कल भी अपील की थी कि इंडिया अलायंस को राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़नी चाहिए. मैं आज फिर कहता हूं कि आरएसएस-बीजेपी से लड़ने के लिए इंडिया अलायंस को राहुल जी के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा. जैसा कि राहुल जी ने कहा, अगर हम सब एकजुट होकर बीजेपी का मुकाबला करें तो उसे आसानी से हराया जा सकता है।
अशोक गहलोत पहले भी यह बात कह चुके हैं
इससे पहले भी अशोक गहलोत ने कहा था कि जो भी पार्टियां कांग्रेस से अलग होकर क्षेत्रीय पार्टियां बन गई हैं, उन्हें फिर से कांग्रेस में शामिल होना चाहिए और दिल से राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


