AMN. अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक अनार खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हम आपको अनार के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में उपयोगी है। रोजाना अनार खाने से सर्दी, संक्रमण और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी बहुत उपयोगी है।
अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी होते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. अनार खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इस कारण एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह फल बहुत फायदेमंद है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
