AMN. जब भी हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो उनकी सलाह यही होती है कि फलों का सेवन करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसमें किस तरह का फल है, अगर आप रोजाना एक केला भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। केले में विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। तो जानिए इसे खाने के फायदे.
हड्डियों के लिए
अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो केले का सेवन शुरू कर सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर केला आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकता है.
हृदय स्वास्थ्य के लिए
केले में मौजूद सभी पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और घातक बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस फल के सेवन से किडनी के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
पीसी- आज तक
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


