AMN. बारिश का मौसम चल रहा है और इस मौसम में लोगों को खांसी और बुखार की समस्या होती रहती है. ऐसे में अगर आप भी इस समय खांसी से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां, ऐसे में खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए आप दवाइयों की जगह कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
अदरक-शहद लें
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन और खराश को कम करने का काम करते हैं। शहद गले को मुलायम बनाता है, एक चम्मच अदरक का रस और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से खांसी से राहत मिलती है।
हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से गले की खराश, खांसी और सर्दी से राहत मिलती है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
पीसी- आज तक
(टैग्सटूट्रांसलेट)स्वास्थ्य युक्तियाँ(टी)बारिश(टी)मौसम(टी)खांसी(टी)घरेलू उपचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
