AMN. भीषण गर्मी के इस मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. लगातार देर रात तक चल रही लू और गर्म हवाओं ने हालात खराब कर दिए हैं. ऐसे में कई लोगों को चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, शरीर का तापमान बढ़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी इनसे बचना चाहते हैं तो जानिए क्या करें।
क्या किया जाए
शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट पेय पदार्थों का सेवन करें। निंबुकाफल पनाक, अम्र प्रपनाक और चिंचा पनाक जैसे पारंपरिक पेय भी गर्मियों में फायदेमंद बताए जाते हैं।
शरीर को हाइड्रेट कैसे रखें
विशेषज्ञों के मुताबिक, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेटेड रखना। पूरे दिन खूब पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगे। कैफीन और अधिक मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकते हैं।
पीसी-जनसत्ता
(टैग अनुवाद करने के लिए)हीटवेव(टी)हीटवेव सुरक्षा युक्तियाँ(टी)हीटस्ट्रोक रोकथाम(टी)अत्यधिक गर्मी की चेतावनी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
