AMN. अच्छे स्वास्थ्य के लिए लिवर का ठीक से काम करना जरूरी है। अगर लिवर ठीक से काम नहीं करेगा तो हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यह भोजन को पचाने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।
आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो धीरे-धीरे लिवर पर असर डालती हैं। लीवर के लिए खतरनाक हैं रोजमर्रा की ये खाने की चीजें मीठे खाद्य पदार्थ, जैसे कैंडी, चॉकलेट, मीठे पेय और यहां तक कि कुछ पैकेज्ड जूस, लीवर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
लिवर में वसा जमा हो जाती है और फैटी लिवर रोग का कारण बनती है। तले हुए और जंक फूड जैसे आलू के चिप्स, समोसे, पकौड़े, बर्गर आदि भी लिवर के लिए हानिकारक होते हैं। आज से आपको इन चीजों से या तो दूरी बना लेनी चाहिए या फिर इनका कम सेवन करना चाहिए।
पीसी:इंडियाटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


