AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाकर आम लोगों को राहत दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. आज भी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपये चुकाने होंगे. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। हालांकि, काफी समय से कीमतें कम नहीं की गई हैं. इस दौरान कई बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


