हेल्थ टिप्स: ये गलती बनती है शरीर में पथरी का कारण, गर्मी के मौसम में जरूर करें ये काम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
हेल्थ टिप्स: ये गलती बनती है शरीर में पथरी का कारण, गर्मी के मौसम में जरूर करें ये काम

AMN. गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. गर्मी के मौसम में लोगों को प्यास भी अधिक लगती है। हालाँकि, बहुत से लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। इससे उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है किडनी में पथरी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी के महीनों में एक गलती के कारण किडनी स्टोन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। गर्मियों में किडनी स्टोन का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है।

जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता है, तो मूत्र में मौजूद खनिज और लवण धीरे-धीरे जमा होते हैं और पथरी का निर्माण करते हैं। कम पानी पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है और इसमें मौजूद कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगते हैं। इसके बाद ये छोटे-छोटे क्रिस्टल बड़े होकर किडनी की पथरी बन जाते हैं।

पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version