कम बजट में दिखना है ब्रांडेड? दिवाली के लिए अपनाएं ये 5 जबरदस्त फैशन टिप्स

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
कम बजट में दिखना है ब्रांडेड? दिवाली के लिए अपनाएं ये 5 जबरदस्त फैशन टिप्स
दिवाली पर बिना बजट बिगाड़े कपड़ों को दें ब्रांडेड लुक, ये Fashion Tips बनाएंगे खास

दिवाली के दिन हर कोई बेहद ही खूबसूरत दिखना चाहता है। खासतौर पर महिलाएं अपने लुक का खास ध्यान रखती हैं। फेस्टिवल के लिए हर किसी ने नए कपड़े खरीदें होते हैं। इससे बजट भी बिगड़ता है और एक बार पहनने के बाद वो कपड़े अलमारी बंद हो जाती है।

हालांकि, आप जानती हैं कि किसी कपड़े को अच्छा और ब्रांडेड दिखें, तो उसके लिए महंगा होना जरुरी नहीं है?

आइए आपको बताते हैं सहीं तरीके से कपड़े पहनें, कैसे अच्छे से एक्सेसरीज कैरी करें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो सस्ते आउटफिट को भी रॉयल लुक दे सकते हैं। अब आपको पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं पडे़गी।

सस्‍ते आउटफ‍िट में ब्रांडेड और रॉयल लुक पाने के तरीके

आउटफिट के साथ अच्छे एक्सेसरीज पहनें

अगर आपके पास सिंपल सा सूट या साड़ी है, तो उसके लिए सही एक्सेसरीज पहनें। अपने कपड़ों के साथ ऐसी ज्वेलरी पहनें जो आपके लुक को खास बना देंगे। यदि आप सिंपल सूट पहनना चाहते हैं, तो बड़े झुमके या सुंदर नेकलेस पहन सकती हैं। साड़ी के साथ चोकर, छोटे झुमके या चूड़ियां अच्छी लगती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि बहुत सारी ज्वेलरी न पहनें।

कपड़ों की फिटिंग पर ध्यान दें

चाहे सस्ता हो या फिर महंगा, कपड़ा तभी अच्छा लगता है जब उसकी फिटिंग सही हो। बहुत ढीले या बहुत टाइट कपड़े आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। खरीदते समय फीटिंग जरुर देखें।

– सूट की स्‍लीव्‍स और कंधे सही जगह पर होने चाहिए।
– पैंट या पलाजो की लंबाई सही रखें।
– ब्लाउज की फिटिंग पर भी खास ध्यान दें।
– अगर आपको जरुरत लगे, तो कपड़ों की सिलाई में छोटा-मोटा बदलाव जरुर करें।

सही फुटवियर पहनें

इस दिन कपड़ों के साथ जूते या सैंडल भी आपके लुक को खास बना देंगे। यदि आपको एथनिक आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो उसके साथ जूती, सैंडल या हील्स पहन सकते हैं। कोशिश करें कि फुटवियर का कलर आपके कपड़ों से मैच कर रहा है। वहीं, सिंपल के कपड़ों के साथ डिजाइनर फुटवियर पहन सकते हैं।

हेयरस्टाइल और मेकअप को रख लें सिंपल

बेहतरीन लुक के लिए कपड़ों के साथ ही आपका हेयरस्टाइल और मेकअप भी सही होना जरुरी है। अधिक मेकअप करने की जरुरत नहीं है। अगर आप अपने आउटफिट के हिसाब से लाइट मेकअप कर सकती हैं। बालों को ओपन रखना पसंद है, तो आप उन्हें अच्छे सेट कर सकती हैं। एथनिक लुक के साथ बन या सिंपल हेयरस्टाइल भी अच्छा लगेगा। अगर आप खुद मेकअप कर रही हैं, तो इन चीजों का ध्यान रखें-

-चेहरे पर अपनी त्वचा के अनुसार हल्का या मनपसंद मेकअप करें।
-कपड़ों से मिलता-जुलता लिपस्टिक का रंग चुनें।
-आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए काजल या आईलाइनर लगाएं।
-बालों को सुंदर लुक देने के लिए उनमें छोटा सा गजरा भी लगा सकती हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *