बच्चों के अनकहे राज़, अब आप भी समझें: 6 जादुई तरीके!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
बच्चों के अनकहे राज़, अब आप भी समझें: 6 जादुई तरीके!
अपने बच्चे को समझाती मां, Pic Credit- Chatgpt

बच्चों की बातें छिपाने की आदत से पाएं छुटकारा: अपनाएं ये खास पेरेंटिंग टिप्स

अक्सर हम देखते हैं कि बच्चे अपने जीवन की छोटी-बड़ी बातों को माता-पिता से छिपाने लगते हैं। धीरे-धीरे यह आदत उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाती है, और माता-पिता को समझ नहीं आता कि उनके बच्चे खुलकर अपनी बातें क्यों नहीं कह रहे हैं। बच्चों की इस प्रवृत्ति के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे माता-पिता का व्यवहार, डर, या संचार में कमी। यदि इस ओर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो इस आदत को बदला जा सकता है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे आसान पेरेंटिंग टिप्स, जिनसे बच्चों की बातें छिपाने की आदत को दूर किया जा सकता है।

कम उम्र से ही बच्चों के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाएं

माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह पेश आएं। यदि आप उनसे केवल आदेश देने वाले अंदाज में बात करेंगे, तो वे कभी भी खुलकर अपनी बातें साझा नहीं करेंगे। बच्चों के साथ दोस्ती जैसा व्यवहार करें, ताकि वे बिना किसी झिझक के अपनी बातें बता सकें। कोशिश करें कि आप उन्हें अपनी स्कूल की कुछ शरारतों भरे किस्से सुनाएं, इससे उन्हें लगेगा कि आप भी बचपन में उन्हीं की तरह थे। बीच-बीच में उनके खेल में भी शामिल हों। इससे उन्हें महसूस होगा कि आप उनके अच्छे दोस्त हैं।

डांट-फटकार से बचें

अक्सर बच्चे डर के कारण माता-पिता से अपनी बात छिपाते हैं। अगर वे कोई गलती करें, तो तुरंत डांटने के बजाय प्यार से समझाएं। कई बार देखा जाता है कि माता-पिता हर गलती पर डांटने लगते हैं। ऐसे में बच्चे धीरे-धीरे बातें छिपाना शुरू कर देते हैं। हां, ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि बच्चा हर बार वही गलती दोहराता रहे और आप उसे बस प्यार से समझाते रहें। कुछ स्थितियों में सख्त होना आवश्यक हो जाता है।

बच्चों को धैर्यपूर्वक सुनना सिखाएं

माता-पिता कई बार बच्चों की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बच्चों को यह महसूस कराना महत्वपूर्ण है कि उनकी राय और भावनाएं भी उनके लिए मायने रखती हैं। जब वे आपसे कुछ कहना चाहें, तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें।

बच्चों को विश्वास दिलाएं कि आप उनकी हर समस्या में साथ हैं

यदि घर का माहौल विश्वास से भरा हो, तो कोई भी बच्चा आपसे अपनी बातें नहीं छिपाएगा। उन्हें यह भरोसा होना चाहिए कि आप उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या को न केवल सुनेंगे, बल्कि उसे अपनी समस्या समझकर उनका साथ भी देंगे।

बच्चों की निजता का सम्मान करें

जैसे आपकी अपनी निजता होती है, उसी तरह आपके बच्चे की भी निजता हो सकती है। इसलिए, बेवजह बच्चों की डायरी न पढ़ें, न ही उनके मोबाइल की तलाशी लें। यदि आपने कभी उनकी निजता का उल्लंघन किया, तो वे आपसे और भी ज्यादा बातें छिपाने लगेंगे। इसलिए, उनके व्यक्तिगत स्थान का सम्मान करें और उन पर भरोसा जताएं।

रोजाना बातचीत का एक समय तय करें

हर दिन बच्चों के साथ 15-20 मिनट का समय जरूर बिताएं। इस दौरान उनसे उनकी पढ़ाई, दोस्तों और उनकी भावनाओं के बारे में पूछें। धीरे-धीरे वे अपनी बातें खुलकर साझा करने लगेंगे। याद रखें, बच्चों की बातें छिपाने की आदत को बदलने के लिए धैर्य और समझदारी की आवश्यकता होती है। यदि आप उनके साथ विश्वास और प्यार का रिश्ता बनाएंगे, तो धीरे-धीरे बच्चे भी अपनी आदत बदल लेंगे और हर छोटी-बड़ी बात आपसे खुलकर साझा करेंगे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *