AMN. अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी है।
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इसका जूस पीना फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। रोजाना अनार का जूस पीने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है और चेहरे की प्राकृतिक चमक बढ़ती है। अनार में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में उपयोगी होते हैं। कोलेजन के उत्पादन के लिए विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण है।
यह त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाए रखने में उपयोगी है। आपको आज से ही अनार के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. इसे पीने से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं. कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.
पीसी:यूट्यूब
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


