AMN. अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपको उसका नंबर भी याद नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप UIDAI की मदद से घर बैठे एसएमएस और ईमेल के जरिए अपना आधार नंबर रिकवर कर सकते हैं। आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. हम आपको एसएमएस और ईमेल के जरिए आधार नंबर पाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
यह है प्रक्रिया:
– इसके लिए आपको UIDAI की आधार नंबर रिकवरी सर्विस का इस्तेमाल करना होगा.
यहां आपको अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
-अब आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
-इसके बाद UIDAI आपके आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी की जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए मुहैया कराता है.
– आधार नंबर मिलने के बाद आप ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


