AMN. देसी घी में हेल्दी फैट, विटामिन ए, डी, ई और के जैसे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसी वजह से यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि देसी घी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
रूखी, बेजान और उम्रदराज़ दिखने वाली त्वचा को दोबारा मुलायम और चमकदार बनाने में देसी घी उपयोगी है। देसी घी त्वचा का रूखापन दूर करने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनाने में भी उपयोगी है। रूखेपन की समस्या को दूर करने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
घी में मौजूद विटामिन ई, ए और एंटीऑक्सीडेंट भी एंटी-एजिंग को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा की झुर्रियां कम हो जाती हैं। नियमित रूप से शुद्ध देसी घी का सेवन करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है। यह त्वचा को अंदर से पोषण देने, नमी देने और कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


