AMN. पॉपुलर सोशल साइट इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। खबर है कि अब इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे. इसके जरिए यूजर्स और क्रिएटर्स पोस्ट करने के बाद अपने कमेंट्स को एडिट भी कर पाएंगे।
पहले अगर किसी पोस्ट पर कोई गलत कमेंट हो जाता था तो उसे ठीक नहीं किया जा सकता था. अब इंस्टाग्राम के नए फीचर की मदद से यूजर्स को गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसमें यूजर्स टाइपो या अपनी गलतियों को सुधार सकेंगे। हालांकि, इंस्टाग्राम का यह फीचर सिर्फ 15 मिनट तक ही काम करेगा। इसके तहत यूजर्स इन कमेंट्स को कमेंट करने के 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकेंगे।
यह फीचर लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इंस्टाग्राम एडिट टैग का उपयोग करने जा रहा है। यह संपादन सुविधा केवल पाठ पर लागू होती है.
पीसी: ब्रिटानिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टेक टिप्स(टी)इंस्टाग्राम पर टिप्पणियाँ संपादित करें(टी)नया फीचर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


