AMN. देश में हार्ट अटैक की बीमारी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके चलते हर साल देश में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। क्या आप जानते हैं कि दिल का दौरा पड़ने से एक महीने पहले ही शरीर संकेत देना शुरू कर देता है?
आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं. अगर आपको अचानक सीने में बहुत ज्यादा बेचैनी या दबाव महसूस होने लगे तो यह एक लक्षण हो सकता है। कभी-कभी सीने में जकड़न, दबाव, भारीपन या जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर थोड़ा चलने पर भी आपकी सांस फूलने लगे तो इसे चेतावनी समझें। यह समस्या अधिक उम्र और मधुमेह से पीड़ित लोगों में अधिक पाई जाती है। अगर आप बहुत जल्दी थक रहे हैं तो यह हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है। अगर दोनों हाथों, गर्दन, जबड़े, कंधों के आसपास या पीछे की तरफ दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह भी हार्ट अटैक का एक मूक संकेत है।
पीसी: यूओएफएलहेल्थ
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
