AMN. अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ कसोल जा सकते हैं, जिसे मिनी इजराइल के नाम से भी जाना जाता है।
जहां घूमने का मतलब प्रकृति के साथ समय बिताना है. हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित इस छोटे से गांव की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल खुश कर देगी। यह पर्यटन स्थल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है।
इस शांत, खूबसूरत और आरामदायक जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों, नजारों, नदियों, पहाड़ों और कैफे का आनंद लेने का मौका मिलेगा। इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए आप खूबसूरत तस्वीरें भी ले सकते हैं। यहां आपको रहने के लिए होमस्टे और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे।
PC:herzindagi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


