AMN. कनाडा से एक स्कूल में गोलीबारी की बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि यहां भारी गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है. एक हमलावर के मारे जाने की भी खबर है. बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस स्कूल में फायरिंग हुई वहां छात्रों की संख्या करीब 200 है. हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने जानकारी दी कि एक संदिग्ध मृत पाया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस मामले में दूसरा संदिग्ध भी शामिल है.
पुलिस ने लगभग 2,400 की आबादी वाले टंबलर रिज शहर के निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि सेकेंडरी स्कूल और टम्बलर रिज एलीमेंट्री स्कूल दोनों लॉकडाउन पर हैं। किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
(टैग्सटूट्रांसलेट)कनाडा(टी)घायल(टी)स्कूल शूटिंग(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


