AMN. दर्शक ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी के पांचवें संस्करण का इंतजार कर रहे हैं। अब गोलमाल-5 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा है कि गोलमाल 5 दो और दो पांच पर आधारित नहीं है. इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.
आपको बता दें कि हाल ही में यह खबर आई थी कि निर्देशक अपनी फिल्म गोलमाल 5 के लिए क्लासिक कॉमेडी दो और दो पांच की कहानी को समकालीन मोड़ के साथ फिर से बनाने की योजना बना रहे थे।
इस पर अब रोहित शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर इन दावों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म गोलमाल 5 दो और दो पांच से प्रेरित या आधारित नहीं है। आपको बता दें कि गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. अब दर्शकों को इसके पांचवें पार्ट का इंतजार है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


