AMN. अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या घंटों लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाया है. अब सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। इसके तहत अब नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
यह है प्रक्रिया:
-सबसे पहले दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं और रजिस्टर पर क्लिक करें.
-अब आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें.
– अब ओटीपी से वेरिफाई करें और यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
– रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।
-अब लॉगइन करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
-अब एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के तहत खाद्य सुरक्षा का विकल्प चुनकर नया राशन कार्ड आवेदन खोलें।
-संबंधित जानकारी भरें.
– अब दस्तावेज अपलोड करें.
-अब आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा.
-इस तरह आपका आवेदन हो गया.
PC:timesnowhindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
