AMN. देश में लगभग हर व्यक्ति के पास बैंक खाता है। अगर किसी व्यक्ति के पास बैंक खाता नहीं है तो उसके कई काम अटक सकते हैं। खाता खुलवाने के लिए बैंक जाना होगा. हालांकि, एसबीआई ने अपने ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा दी है।
आपको बता दें कि इंस्टा प्लस सेविंग अकाउंट को एसबीआई द्वारा बिना किसी कागजी प्रक्रिया के डिजिटली खोला जा सकता है। आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में आसानी से अपना एसबीआई जीरो बैलेंस अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी.
पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप और वीडियो केवाईसी के जरिए होगी. इस खाते में ग्राहक को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस खाते को खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी होना चाहिए। दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


