केनगर में गोवर्धन पूजा का उल्लास: प्रकृति और गौवंश के प्रति कृतज्ञता
केनगर: बुधवार को केनगर प्रखंड, नगर पंचायत चम्पानगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी प्रिय गौ माताओं को स्नान कराकर, उन्हें नई रस्सियों से सजाकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
साथ ही, भक्तों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाया और पूरी श्रद्धा के साथ उसकी आराधना की। महिलाओं ने दीपक जलाकर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की, साथ ही अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व को प्रकृति, गौवंश और कृषि के प्रति आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।
अवेयर मीडिया नेटवर्क
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


