AMN. एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। चयन समिति ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले मल्टी-स्पोर्ट इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. चीन के हांगझू में हुए पिछले एशियाई खेलों (2023) में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदिनी शर्मा।
pc-thesportstak.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत महिला एशियाई खेल 2026 टीम(टी)भारत महिला क्रिकेट टीम(टी)हरमनप्रीत कौर(टी)स्मृति मंधान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


