टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दासुन शनाका ने रचा इतिहास, जड़ा तूफानी अर्धशतक

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दासुन शनाका ने रचा इतिहास, जड़ा तूफानी अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने आज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मैच में ओमान के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है. ओमान के खिलाफ उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया इतिहास रच दिया.

इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि, शनाका ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले शनाका ने 2023 में भारत के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

शनाका की इस तूफानी पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम ओमान के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज अर्धशतक है. इस पारी के दम पर वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)दासुन शनाका(टी)टी20 वर्ल्ड कप 2026(टी)अर्धशतक(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version