IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड!
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड!

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम की हार का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के मैच में टीम इंडिया को रिकॉर्ड 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम अब इस सीरीज में 2-0 से पीछे है, जिसके जीतने की कोई उम्मीद नहीं है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. भारतीय टीम को पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 से ज्यादा रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए.

जवाब में भारत की पूरी पारी 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन पर सिमट गई. इससे पहले साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए मैच में टीम इंडिया को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने यह मैच 125 रनों से जीत लिया.

इससे पहले टीम इंडिया सिर्फ 74 रन पर ढेर हो गई थी.

यह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है. इससे पहले साल 2008 में मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह 74 रन पर आउट हो गई थीं. अब टीम इंडिया की पांच मैचों की इस सीरीज को जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं, लेकिन उनके पास अभी भी इसे ड्रॉ पर खत्म करने का मौका है.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *