IND vs NZ: दूसरा टी20 आज, भारतीय प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: दूसरा टी20 आज, भारतीय प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज शाम 7 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जिसने नागपुर में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की थी.

भारत की प्लेइंग 11 में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पहले मैच में चोटिल हुए स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की चोट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. अगर वह दूसरे टी20 से बाहर होते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है. वहीं शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को खेलने का मौका दिया जा सकता है. हालांकि, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है. प्लेइंग 11 में जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की जगह पक्की है.

पहले मैच में अभिषेक और रिंकू ने तूफानी बल्लेबाजी की.

नागपुर में खेले गए पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों खासकर अभिषेक शर्मा और रिंकू ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. दोनों ने अपनी तूफानी पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया. एक बार फिर दर्शकों को अभिषेक और रिंकू से ऐसे ही परफॉर्मेंस की उम्मीद है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, यकुलदीप यादव, शिवम दुबे और हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रित बुमरा।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version