IND vs NZ: इन पांच बल्लेबाजों ने वनडे सीरीज में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस स्थान पर हैं विराट कोहली

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: इन पांच बल्लेबाजों ने वनडे सीरीज में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस स्थान पर हैं विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. कीवी टीम पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीतने में सफल रही है. इस सीरीज में न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल का प्रदर्शन शानदार रहा है. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

आज हम आपको इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर डेरिल मिशेल रहे, जिन्होंने सीरीज के तीन मैचों की इतनी ही पारियों में 352 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 137 रन रहा. वह दो शतक और एक अर्धशतक लगाने में सफल रहे.

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में 240 रन बनाए. तीसरे मैच में उन्होंने 124 रन की शतकीय पारी खेली. वह सूची में दूसरे स्थान पर रहे। ग्लेन फिलिप्स 3 मैचों में 150 रन बनाकर तीसरे स्थान पर, भारत के केएल राहुल 3 मैचों में 142 रन बनाकर चौथे स्थान पर और कप्तान शुबमन गिल 3 मैचों में 135 रन बनाकर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version