स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली है. अब टीम इंडिया को अगली सीरीज के लिए करीब तीन हफ्ते का वक्त मिल गया है. अब अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके लिए जल्द ही टीम की घोषणा की जाएगी।
इसका पहला मैच 15 अगस्त से होगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा. यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित होगी. वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का इस सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है. चोटिल वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर रह सकते हैं.
वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी सीरीज से चूक सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति सीओई की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे पता चलेगा कि कौन सा खिलाड़ी कितना फिट है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज अहम है. इस सीरीज में गिल ही कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
पीसी:क्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


